पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महेश्वरी नदी से युवाओं ने निकाली जलकुंभी

महेश्वरी नदी से युवाओं ने निकाली जलकुंभी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा संगठन के लगभग डेढ़ दर्जन युवाओं ने दूसरे दिन भी 3 घंटे तक श्रमदान कर महेश्वरी नदी से जलकुंभी निकालने का काम किया। युवाओं ने अपने संसाधनों से नदी में फैल रही जलकुंभी को निकालकर किनारे पर डाला।

जलकुंभी व अन्य जलीय पौधों के कारण नदी का अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है। इसको देखते हुए शुक्रवार को भी 3 घंटे श्रमदान कर 10 टन जलकुंभी निकाली थी। युवाओं ने कहा यह क्रम लगातार जारी रहेगा। गुड़ी मुड़ी केंद्र के प्रहलाद शर्मा ने बताया नदी में दो दिन से चल रहे सफाई कार्य को लेकर युवराज यशवंत होलकर ने मुंबई से एक मैसेज भेजा है। इसमें युवा संगठन के कार्य की सराहना करने के साथ ही निस्वार्थ भाव से सेवा को देखते हुए आगामी समय में उपहार देने की बात कही।

महेश्वरी नदी से युवाओं ने जलकुंभी निकाली।

खबरें और भी हैं...