लायनेस क्लब को मिले 10 अवार्ड
महेश्वर | लायनेस क्लब को इंदौर में आयोजित अलंकरण समारोह में 10 अवार्ड मिले। यह अवार्ड श्रेष्ठ अध्यक्ष प्रियंका गुजराती, श्रेष्ठ सेवा कार्य रक्तदान शिविर, नारी सम्मान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य, स्मार्ट गर्ल कैंप आदि गतिविधियों के लिए दिए गए। गवर्नर परविंदरसिंह भाटिया, निर्मल जैन, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सरला सामरिया, प्रभा जैन, कुलभूषण मित्तल आदि मौजूद थे। क्विज में कोषाध्यक्ष ममता पाटीदार ने पुरस्कार जीता।