परशुरामजी ने किया नर्मदा में नौका विहार
महेश्वर | श्री परशुराम जन्मोत्सव पर बुधवार शाम 7 बजे भगवान परशुरामजी ने नौका विहार किया। भगवान की प्रतिमा को नर्मदा के पेशवा घाट स्थित प्राचीन मंदिर से मुख्य घाट तक आधा घंटा विहार करवाया। इसके बाद प्रकाश उपाध्याय के यहां रात्रि विश्राम के लिए ले गए। यह पहला मौका था जब भगवान परशुराम ने नौका विहार किया। श्रावण मास में काशी विश्वनाथ को शाही सवारी के पहले नौका विहार करवाया जाता रहा है। पिछले साल शाही सवारी के दौरान पहली बार भगवान राजराजेश्वर ने भी नौका विहार किया।