पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरातत्व संग्रहालय में गणेशजी के अद्भुत चित्रों की लगी प्रदर्शनी

पुरातत्व संग्रहालय में गणेशजी के अद्भुत चित्रों की लगी प्रदर्शनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व धरोहर दिवस पर पुरातत्व संग्रहालय में गणेशजी के अद्भुत चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। सात दिनी प्रदर्शनी व संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार मेव ने किया। विधायक मेव, एडवोकेट जितेंद्र नेगी, पार्षद विक्रम पटेल, दिलीप सोनी, अश्विन जोशी, भीमा वर्मा, भवानी सिंह आदि ने दीवारों पर लगाए गए चित्रों को देखा। संग्रहालय प्रबंधक सुल्तानसिंह ने बताया प्रदर्शनी में ब्रिटेन, अमेरिका आदि सहित देश के विभिन्न स्थानों की विभिन्न मुद्रा वाली गणेश प्रतिमाओं के चित्र शामिल हैं। प्रबंधक के अनुसार छायाचित्र प्रदर्शनी 24 अप्रैल तक खुली रहेगी। एडवोकेट नेगी ने विधायक के माध्यम से महिष्मती स्मारिका की एक प्रति पुरातत्व संग्रहालय को भेंट की। वहीं एक पत्र पुरातत्व विभाग व विधायक को सौंपा। इसमें नगर की 100 साल पुरानी धरोहरों को विश्व धरोहर में शामिल करने व पुरातत्व विभाग में समाहित करने की मांग की गई।

100 साल पुरानी धरोहर को विश्व धरोहर में शामिल करने के लिए पत्र सौंपा

धरोहरों के संरक्षण के प्रस्ताव को 15 साल में भी नहीं मिली स्वीकृति

नगर में कई धरोहरें जीर्ण-शीर्ण हो रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यकाल में जिला पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन के लिए करीब 3 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से धरोहरें वैसी ही हालत में है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने देश के 29 स्थानों पर लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐतिहासिक धरोहरें बनाई थी। वह आज भी अपने मुकाम पर खड़ी है। लेकिन उनमें से ही जीर्ण-शीर्ण हो रही धरोहरों पर किसी का ध्यान नहीं है। नगर में कई धरोहरें गिर चुकी है। कुछ गिरने की हालात में नजर आ रही है। श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पास मातंगेश्वर क्षेत्र में जवाई मुक्ताबाई यशवंतराव फनसे की छत्री के गुंबज की हालत खराब होती जा रही है। चारा उग रहा है। इसके सामने प्राचीन मंदिर भी दुर्दशा का शिकार है। बारिश के दौरान कुछ साल पहले गिरी किला व नर्मदा मार्ग के किले की दीवार अब तक नहीं बन पाई। नर्मदा किनारे व फिल्टर प्लांट के आसपास भी किले की दीवार ने जमीन से लगभग एक से डेढ़ फीट तक जगह छोड़ दी है। बारिश के दिनों में कई जगह से दीवारों में खोखलापन दिखाई देता है। समय रहते ध्यान नहीं देने पर हादसे की आशंका है।

विधायक राजकुमार मेव ने प्रदर्शनी में लगे चित्र देखे। इनसेट : यशवंतराव फनसे की छत्री के गुंबज पर चारा उग रहा है।

फिर भेजेंगे प्रस्ताव

35 लाख से कालेश्वर मंदिर के आसपास की दीवार व 13 लाख से केशव मंदिर संरक्षण का काम किया है। जीर्ण-शीर्ण धरोहरों के संरक्षण के लिए 15 साल पहले भेजा 2 करोड़ 75 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ। अब नए सिरे से भेजेंगे। - सुल्तानसिंह, प्रबंधक पुरातत्व विभाग

खबरें और भी हैं...