पुरातत्व विभाग कसरावद और महेश्वर में कल लगाएगा प्रदर्शनी
पुरातत्व विभाग कसरावद और महेश्वर में कल लगाएगा प्रदर्शनी
भास्कर संवाददाता | खरगोन
पुरातत्व विभाग द्वारा 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश में 15 स्थानों पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले में दो स्थानों पर पुरातत्व संग्रहालय कसरावद में “देवी पार्वती” और देवी अहिल्याबाई होलकर संग्रहालय महेश्वर में ‘शिल्पकला में नायिकाएं’ विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने बताया रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में ‘शिवलिंगम’, तुलसी संग्रहालय रामवन (सतना) में ‘राग-रागिनी’, केंद्रीय संग्रहालय इंदौर में ‘शिवपुत्र कार्तिकेय’, त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन में ‘शिवपुत्र गणेश कार्तिकेय’, महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुवेला (पन्ना) में ‘महाकाल के अद्भुत श्रृंगार’, गूजरी महल संग्रहालय ग्वालियर में ‘भारतीय चित्रकला में रामकथा’, जिला पुरातत्व संग्रहालय व्यंकट भवन रीवा में ‘मध्यप्रदेश की छत्रियां’ यशोवर्मन पुरातत्व संग्रहालय मंदसौर में ‘भीम बैटिका के शैलचित्र’, पुरातत्व संग्रहालय दमयंती महल दमोह में ‘गौरी पुत्र गणेश’ जिला पुरातत्व संग्रहालय पन्ना में ‘कांस्य प्रतिमाओं में शैव प्रतिमाएं’, पुरातत्व संग्रहालय कसरावद (खरगोन) में ‘देवी पार्वती’, जिला पुरातत्व संग्रहालय भिंड में ‘मध्यप्रदेश की कोठियां’, देवी अहिल्याबाई होलकर संग्रहालय महेश्वर (खरगोन) में ‘शिल्पकला में नायिकाएं’ और जिला पुरातत्व संग्रहालय विदिशा में ‘मध्यप्रदेश के जैन स्मारक’ विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।