उत्कृष्ट रहा कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम
उत्कृष्ट रहा कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम
महेश्वर | एजुकेशन पार्क हायर सेकंडरी स्कूल का कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। स्कूल संचालक प्रवीण कुमार जैन व जितेंद्र गुजराती ने बताया 10वीं में आरती महेश पाटीदार ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। प्रियांशु चौहान ने 93.60, हर्ष तलवारे ने 93.40, कोमल यादव ने 92.20, सोनू राठौड़ ने 91.40 व अदिति उपाध्याय ने 90 प्रतिशत अंक पाए। स्कूल के 22 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्राचार्य सीमा जैन व डायरेक्टर आशीष जैन ने बताया 12वीं कॉमर्स ग्रुप से प्रियांशी यादव ने 86.60 व साइंस ग्रुप से देवाशीष श्रीमाली ने 84.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।
10वीं व 12वीं का शत प्रतिशत रिजल्ट
टांडा बरुड़ | शासकीय बालक उमावि का 10वीं का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत रहा। शिक्षक एसके बजाज ने बताया गोपाल कुमरावत ने (90.1) प्रथम व भरत कुमरावत ने (90) द्वितीय स्थान पाया। 12वीं का परिणाम भी 50 फीसद रहा। युवराज मंडलोई (86.6) प्रथम व तेजस्वी कुमरावत (83.8) द्वितीय रही। शिक्षक बीसी चांदौरे ने बताया कन्या उमावि में 10वीं का परिणाम 82 फीसद रहा। प्रतिष्ठा भावसार (87.8) प्रथम, यशिका पटवा (85.6) द्वितीय व कोमल कुशवाह (85) तृतीय रही। 12वीं का परिणाम 70 प्रतिशत रहा। आयुषी कुमरावत (86) प्रथम व अंजली कुमरावत (84) द्वितीय रही। हाईस्कूल कोठा खुर्द में 10वीं का परिणाम 93.7 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने बाजी मारी। स्कूल प्रभारी एसएन कुमरावत ने बताया आंचल सोलंकी (93.7) पहले, शिवानी सेन (92.2) दूसरे, अंजलि पाटिल (91.8) तीसरे व विनय दिनेश कुमरावत (90.2) चौथे स्थान पर रहे।
भीकनगांव | हाईस्कूल शिवना का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 29 में से 24 विद्यार्थी प्रथम व 5 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्राचार्य राहुल पांचाल ने बताया छात्र अमन प्रवीण ने 88.40, अजय बलिराम ने 88.20, प्रवीण अर्जुनसिंह ने 86.80, दिनेश भावसिंह ने 79.80 व जागृति राजेंद्रसिंह ने 79.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।
बालसमुद | शासकीय कन्या हाईस्कूल बामंदी का परीक्षा परिणाम 97.56 प्रतिशत रहा। प्राचार्य रेलस्या सोलंकी ने बताया छात्रा आयुषी पटेल (90.80) प्रथम, ज्योति पटेल (89.20) द्वितीय व रितिका जायसवाल (88) तृतीय रही। संस्था में नियमित शिक्षक 3 ही है। अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही है। संस्था में पर्याप्त कक्ष नहीं होने से बालक मावि में कक्षाएं लगा रहे हैं। इसके बावजूद 4 साल से बेहतर परिणाम आ रहा है। इधर संकल्प एकेडमी बामंदी का पहला हाईस्कूल परिणाम बेहतर रहा। अंशिका बड़ोले ने 82.6 प्रतिशत अंक पाए। प्राचार्य विशाल दसौंदी ने बताया 12 से ज्यादा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
सेगांव | पेराडाइस एकेडमी का कक्षा 12वीं का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। शाला के 33 में से 27 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। गणित संकाय में दर्शन राठौड़ (85) प्रथम व कुणाल पटेल (81) द्वितीय, जीवविज्ञान में श्रेया गुप्ता (81.8) प्रथम व प्रखर भावसार (81) द्वितीय और कॉमर्स में प्रियंका अग्रवाल (78) प्रथम रही। संचालक रूपेश ठक्कर व सुनील शर्मा ने बताया दर्शन को मुख्यमंत्री योजना में लेपटॉप या 25 हजार रुपए मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाएंगे। कक्षा 10 के 27 में से 19 विद्यार्थी प्रथम व 5 द्वितीय श्रेणी में पास हुए। निकिता मुकाती (88) प्रथम व साक्षी डावर (81) द्वितीय रही।
गोगावां | बापना पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 54 में से 50 विद्यार्थी प्रथम व 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संचालक दिनेश बापना व सरिता बापना ने बताया स्कूल के टॉप 10 विद्यार्थियों में 8 लड़कियां रही। प्राचार्य गजेंद्र पंड्या व शिक्षकों ने बताया देवांशी गुप्ता (94.8) स्कूल में अव्वल रही। विशाल चौहान 91.6, पुष्पा यादव 91, गायत्री यादव 91, दीपिका गुप्ता 90.6, अवंतिका सोलंकी 90.4, कुंदन सिसौदिया 90.2, अदिति गुप्ता 90.2, मोनिका यादव 89.6 व वैष्णवी गुप्ता 89.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप 10 में रहे।
खामखेड़ा | ग्रीन वेली सीनियर सेकंडरी स्कूल का कक्षा 10 व 12 का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 10वीं के सभी 119 व 12वीं के 85 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10 में शानू मंडलोई ने 94.2, विद्या गुर्जर ने 93.4, दीक्षा साद ने 92.6 व नमन पुनास्या ने 91.6 प्रतिशत अंक पाए। कक्षा 12वीं गणित संकाय में देव्यानी पटेल ने 91.2 व शिवनंदनी मुकाती ने 90, कॉमर्स संकाय में विवेक मीणा ने 93 व कीर्ति केवट ने 91 और बॉयो संकाय में प्रतिष्ठा जसवंत ने 90.6 व रूपम पंवार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
अंदड़ | शासकीय उमावि अहिरखेड़ा का 10वीं व 12वीं कृषि संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं विज्ञान संकाय का परिणाम 95 प्रतिशत रहा। 10वीं के 29 में से 18 विद्यार्थी प्रथम व 11 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विजय शिवकरण ने 81 प्रतिशत अंक के साथ संस्था में पहला स्थान पाया। 12वीं कृषि संकाय में सभी 45 व विज्ञान संकाय के 15 में से 12 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 53 विद्यार्थी ने प्रथम व 4 ने द्वितीय श्रेणी हासिल की। कृषि की राधा डोंगरसिंह ने 84.8 व विज्ञान के चेतराम बजेसिंह ने 84.6 फीसद अंक के साथ प्रथम स्थान पाया। प्राचार्य सुरेंद्रसिंह पंवार ने बताया 7 विद्यार्थियों का नाम लेपटॉप प्राप्त करने की सूची में आया है।