पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने छात्राओं से परिचय लेकर चलवाई साइकिल

विधायक ने छात्राओं से परिचय लेकर चलवाई साइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालक व कन्या उमावि में विधायक राजकुमार मेव ने साइकिल वितरण किया। विधायक ने साइकिल पर बैठाकर छात्राओं से साइकिल चलवाई। कुल 129 साइकलें बांटी। इसमें बालक उमावि में 65 व कन्या उमावि में 64 साइकिलें बांटी।

विधायक मेव ने कहा सरकार की मंशा थी कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए साधन उपलब्ध होना चाहिए। पहले साधन नहीं होने से समस्या थी। स्कूल पहुंचने एवं क्लास में पीरियड अटेंड करने में देरी हो जाती है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह योजना निकाली जिसका लाभ मिल रहा है। विधायक ने दोनों स्कूलों में बच्चों से परिचय किया। उसके बाद साइकिलें दी। दामोदर महाजन, मनोज पाटीदार, बीईओ दामोदर नगर, प्राचार्य देवेंद्र दीक्षित, सुशील पोद्दार, बीआरसी संतोष बर्फा, आरके शर्मा, मोतीलाल पाटीदार, जनपद सीईओ एलएन वर्मा, पार्षद दिलीप सोनी, राजू सोनी, माली समाज अध्यक्ष योगेश गहलोत, नवीन कुशवाह आदि थे।

छात्रा को रवाना करते विधायक मेव।

खबरें और भी हैं...