पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपती दोपहर में थमे पहिए: इंदौर इच्छापुर हाईवे पर 4 घंटे तक जाम

तपती दोपहर में थमे पहिए: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर 4 घंटे तक जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलवाड़ा | भैरव घाट पर तीसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम की स्थिति रही। सैकड़ों वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस जाम में लोग गर्मी के कारण पानी को तरस रहे थे। रविवार को भी मार्ग पर एक ट्रॉला बीच में खराब हो गया था। इससे जाम कई घंटों तक लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को किनारे कर व्यवस्था को सुधारा था। ट्रक चालकों के अनुसार इंदौर इच्छापुर हाईवे से महाराष्ट्र जाने में एक भी टोल प्लाजा नहीं आता है। इससे करीब 8 हजार रुपए का लाभ होता है। मात्र दो हजार रुपए डीजल के लगते हैं। वहीं मुंबई आगरा हाईवे पर समय के साथ टोल चुकाना महंगा पड़ता है। इससे भारी वाहन सहित सभी ट्रक चालक इंदौर-इच्छापुर हाईवे का उपयोग करते हैं। मंगलवार को शनि अमावस्या के कारण बड़ी तादाद में इंदौर से श्रद्धालु ओंकारेश्वर और महेश्वर दर्शन के लिए आए। इस कारण भी हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव आम दिनों से ज्यादा रहा। दोपहर में सिमरोल पुलिस ने बस वालों पर सख्ती दिखाते हुए ओवरटेक करने पर कार्रवाई की। इसके बाद बस चालक लाइन से चलते हुए नजर आए। इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी। मंगलवार को ओरवटेक के प्रयास के कारण ही जाम की स्थिति बनी थी।

खबरें और भी हैं...