पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा सेवा यात्रा के सालभर होने पर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने की घाटों की सफाई

नर्मदा सेवा यात्रा के सालभर होने पर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने की घाटों की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा सेवा यात्रा समापन के 1 वर्ष होने पर नर्मदा तट पर मंगलवार सुबह 8 बजे से सफाई अभियान चलाया गया। समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने नर्मदा तट स्थित घाटों की सफाई की। शंकर घाट के समीप बने कुंड की सफाई भी की। अहिल्या घाट पर हुए कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने मुख्यमंत्री की नर्मदा सेवा यात्रा का स्मरण कराया। विधायक राजकुमार मेव ने कहा नर्मदाजी की सेवा भाग्यशाली व्यक्तियों को ही मिलती है।

यह सेवा का मौका मुख्यमंत्री ने यात्राओं के माध्यम से जन-जन को दिया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जैन ने कहा हमारी व नगर की ओर से नर्मदा सेवा यात्रा निरंतर जारी रहना चाहिए। क्योंकि यह केवल कार्यक्रम का समापन है। इंसान को अपनी अंतिम सांस तक नर्मदाजी की सेवा करनी चाहिए। एसडीएम आनंदसिंह राजावत, तहसीलदार मनोज चौरसिया, प्रभारी सीएमओ सुंदरलाल मालाकार, महेश गहलोत, पार्षद जितेंद्र केवट, राजू सोनी, सांसद प्रतिनिधि मनोज पाटीदार, विजय पाटीदार, द्वारकेश यादव, नवीन कुशवाह, कन्हैया पाटीदार सहित गोताखोर व सफाई कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

शंकर घाट के कुंड की सफाई की।

साटकुर में चलाया स्वच्छता अभियान

बालसमुद | साटकुर पंचायत में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कसरावद की श्रमदान समिति ने गंदगी वाले स्थान सहित नालियों की सफाई की। सरपंच संगीता पाटीदार, प्रतिनिधि देवीलाल पाटीदार, सचिव ओमप्रकाश पाटीदार, पंच चंदन पाटीदार, राजेश पाटीदार आदि ने सहयोग दिया।

सफाई से दिया स्वच्छता का संदेश

कसरावद. नर्मदा सेवा यात्रा के एक वर्ष होने व अमावस्या पर नावड़ाटौड़ी नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन प्रेरक शीला पटेल, विजय केवट व लखन चौहान ने घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महिलाओं को शैम्पू से नहाने, सर्फ व साबुन से कपड़े धोने वाली महिलाओं को समझाईश भी दी। नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता कुशवाह, बलराम कुशवाह, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष साधना बड़ोले, नप कर्मचारी, सफाई कामगार सहित जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सहयोग दिया।

शनिदेव का पंचामृत व तेल से किया अभिषेक

भास्कर संवाददाता | महेश्वर

भगवान शनिदेव की जयंती पर खेड़ापति हनुमान मंदिर, भवानी माता मंदिर व किला परिसर स्थित शनि मंदिर में विशेष अभिषेक-पूजन किया गया। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक नगर सहित दूरदराज क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शनि ग्रह संबंधी वस्तुओं का दान किया। प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित भगवान शनिदेव की प्रतिमा का मंदिर पुजारी रिद्धि शर्मा, पं. नरेंद्र झावरे, पं. विलास झावरे व पं. आयुष झावरे ने पंचामृत व तेल से अभिषेक किया। गजेंद्र चंदेरीवाल, शिव दुबे, अशोक मेहता आदि श्रद्धालु मौजूद थे। किला परिसर स्थित शनि मंदिर में एडवोकेट जितेंद्र नेगी, पार्षद दिलीप सोनी आदि श्रद्धालुओं ने पूजन किया।

अमावस्या पर किया स्नान

मंगलवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी स्नान, पूजन व दान कर पुण्य लाभ लिया। सुबह से लेकर शाम तक स्नान का दौर चलता रहा। बुधवार से अधिक मास लगने से देवालयों व शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू होगा। सुबह व शाम को महिलाएं मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ जाप करेगी।

खबरें और भी हैं...