आधार से लिंक होंगे डाकघर के खाते
महेश्वर | भारत सरकार की योजना अनुसार बैंक खातों के बाद डाकघर से संचालित सभी प्रकार के खाते भी आधार कार्ड से लिंक किए जा रहे हैं। पोस्ट मास्टर संदीप शर्मा ने बताया यदि किसी खाते में 50000 से अधिक राशि जमा है तो पेन कार्ड भी आवश्यक है। सभी खातों को आधार से जोड़ने के लिए डाकघर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक व दोपहर 3 से 4 बजे तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाताधारक आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल नंबर अपने खाते में जुड़वा सकते हैं।