पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महेश्वर ब्लॉक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार पदाधिकारी निष्कासित

महेश्वर ब्लॉक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार पदाधिकारी निष्कासित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुन ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

आदेश में लिखा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे

पार्टी आदेश में कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासन तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी चाहे अनुशासनहीनता करने वाला नेता किसी भी स्तर का हो। निलंबित नेताओं पर आरोप है कि अभा कांग्रेस के महासचिव बावरिया की बैठक में अभद्र व्यवहार किया गया, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

हेमंत जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष

गिरिराज सराफ मंडलम अध्यक्ष

शुभम व्यास सेक्टर पदािधकारी

मंडलम गठन में बदलाव का था मामला

मंडलम गठन के लिए अभा कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षक नारायणसिंह राठौर व जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी महेश्वर गए थे। उन्होंने मंडलम अध्यक्ष गिरिराज सराफ को सर्वसम्मति से बनाया था। ऐसे ही सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की गई। उसके बाद मंडलम अध्यक्ष व कुछ सेक्टर प्रभारी भी बदल दिए। हमने बात रखी थी कि जब भोपाल से ही सूची तय करना थी तो पर्यवेक्षक क्यों भेजे गए। प्रदेश प्रभारी ने बात को तवज्जो नहीं दी तो असंतोष की स्थिति बनी।

परदे के पीछे गुटबाजी भी

महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दो गुट सक्रिय है। संगठन के लोग बताते हैं पहले अरुण यादव के कार्यकाल में मंडलम व सेक्टर की नियुक्तियां हुई थी। उनके हटने के बाद नई नियुक्तियां की गई। इस कारण ही विधानसभा चुनाव में पार्टी लगातार हार रही है। महेश्वर में अरुण यादव के समर्थक अमिता हेमंत जैन ने भाजपा प्रतिद्वंद्वी को हराकर चुनाव जीता। इसके बाद दूसरे गुट के साथ कार्यकर्ताओं में टकराव की खबरें भी आई। इस घटनाक्रम को दो गुटों के आपसी लड़ाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

हटाए गए पदाधिकारी बोले

मंडलम अध्यक्ष की नियुक्तियों को लेकर मिलने गए थे। निष्कासन का पत्र नहीं मिला। संगठन को लेकर बात की। कोई अभद्रता नहीं की। प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखेंगे। अर्जुनसिंह ठाकुर व हेमंत जैन, (हटाए ब्लॉक व महेश्वर शहर अध्यक्ष)

खबरें और भी हैं...