महेश्वर | विधायक कप क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे चरण में सोमवार से 14 सेक्टरों के चयनित होकर आई 44 टीमें अगले चरण में अपने मैच खेलेंगी। दूसरे चरण के क्रिकेट मैच शुरू होने के संबंध में बड़दक्खन हनुमान मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। विधायक राजकुमार मेव की उपस्थिति में क्रिकेट मैच के लिए 44 टीमों के लॉट्स भी डाले गए थे। जानकारी अनुसार विधायक कप क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे चरण में प्रथम मैच सोमवार देरशाम को इंडियन टीम जेठवाय एवं स्ट्रेचर टीम महेश्वर के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच गुर्जर क्रिकेट क्लब ब्राह्मणपुरी एवं आईटीआई केरियाखेड़ी के मध्य होगा। तीसरा मैच जय भीम क्रिकेट जेठवाय व सत्यमेव जयते जलूद के बीच होगा। विधायक कप स्पर्धा 21 से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी।