पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीनियर मैनेजर बोले तनाव में हूं आत्महत्या कर लूं

सीनियर मैनेजर बोले- तनाव में हूं आत्महत्या कर लूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर बांध : 21 माह से वेतन नहीं मिला, परियोजना प्रबंधन को कई पत्र लिखे

भास्कर संवाददाता | खरगोन

महेश्वर बांध परियोजना के 45 कर्मचारियों के साथ ही सीनियर मैनेजर केके झा को 21 महीने से वेतन नहीं मिला। विधिक सेवा प्राधिकरण में उन्होंने भी आवेदन प्रस्तुत किया है। झा ने कहा दो सालों में कई पत्र व स्मरण पत्रों एवं ईमेल से उच्च प्रबंधन तक लंबित वेतन के भुगतान के लिए गुहार लगाई। अनदेखी की जा रही है।

परिवार मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना झेल रहा है। तनाव में हूं। `आत्महत्या\\\' कर लूं। उन्होंने जून 2014 से मार्च 2016 तक के कामकाज का प्रमाणित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। प्राधिकरण ने आवेदन एवं साक्ष्य का संज्ञान लेते हुए परियोजना के हेड ऑफ प्रोजेक्ट पीके घोसाल से कहा कि जब आपने े सभी कर्मचारियों के 12 महीनों के वेतनों का भुगतान कर दिया है तो झा के लंबित वेतन का क्यों नहीं? घोसाल ने कहा उनके लंबित वेतन मामले में परियोजना के शीर्ष प्रबंधन से भुगतान के लिए पत्र व सिफारिश की गई। अभी तक कोई आदेश नहीं मिला। मामले में विधिक सहायता प्राधिकरण ने काेर्ट की मदद लेने की समझाइश दी है।

खबरें और भी हैं...