नार्मदीय युवा शक्ति सेवा समिति ने रविवार को भवानी माता मंदिर से नर्मदा तट तक रैली निकाली। नार्मदीय ब्राह्मण समाज के युवा व वरिष्ठजनों ने भाग लेकर नर्मदा संरक्षण का संकल्प लिया। समाजजनों ने कहा नर्मदा की अविरल धारा के लिए बांध निर्माण व प्रदूषण पर रोक लगे।
समिति नर्मदा संरक्षण को लेकर स्वच्छता रैली निकाल विभिन्न घाटों की सफाई कर रही है। इस संरक्षण परिक्रमा के 13वें चरण में रविवार को नगर में समिति के युवाओं व समाजजनों ने यह अभियान चलाया। युवा शक्ति सेवा समिति ने हस्ताक्षर अभियान से 500 लोगों को जोड़ा। इसके दर्शन मात्र से ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। अब लोगों को नर्मदा संरक्षण के लिए आगे आना ही होगा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हरिवल्लभ शास्त्री, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, महासभा अध्यक्ष सुभाष महोदय, पूजा आदि शामिल थे।
युवाओं व समाजजनों ने नर्मदा संरक्षण का संकल्प लिया।