महेश्वर | शुक्रवार रात 25 क्विंटल चने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी होने व शनिवार चालक अंतरसिंह पिता रकमचंद का शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। थाना प्रभारी मुकेश इजारदार व अन्य पुलिस जवानों ने धामनोद के समीप टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज देखे। ढाबे वालों से भी पूछताछ की। एसडीओपी हेमंत चौहान ने बताया मामले की जांच के लिए दो टीमें बनाई है। रविवार सुबह धार की एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।