महेश्वर | किसानों की कर्ज माफी, बिजली दर आधी करने व रोजगार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि आधारित मप्र में 3 साल से किसान कम बारिश, अतिवृष्टि, फसलों के कम दाम व समय पर उचित बीज नहीं मिलने से कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। मांगें नहीं मानने पर 26 मई से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। जिला संगठन सचिव कैलाश रोकड़े, मंडल अध्यक्ष गोपाल पांडे, नरेंद्र पाटीदार आदि मौजूद थे।