पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क रक्त जांच 100 में से 53 महिलाओं में खून की कमी

निशुल्क रक्त जांच 100 में से 53 महिलाओं में खून की कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशापुर के आशापुरी माता मंदिर में फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट के निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. रमेश नीमा, फाउंडर महेश जोशी, रिटायर्ड कर्नल केनसिंह, कवयित्री म्यूरियल राबर्ट आदि ने किया।

पहले दिन 100 महिलाओं की जांच की गई। इसमें 53 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। ट्रस्ट उपसचिव तिलोक यादव ने बताया महिलाओं को निशुल्क दवाईयां दी गई। उन्होंने बताया कार्यकर्ता सतत संपर्क कर प्रतिदिन 50 महिलाओं की जांच करेंगे। पूरे गांव को एनीमिक फ्री बनाया जाएगा। डॉ. प्रेमचंद जैन ने 20 मंदबुद्धि बच्चों का निशुल्क इलाज किया। प्रियंका गुजराती, संजीव मोयदे, राघवेंद्र उपाध्याय सहित ग्रामीण मौजूद थे।

महिलाओं में खून की जांच की।

खबरें और भी हैं...