सामूहिक विवाह: सेन समाज के 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
नवयुगलों को विधायक व समाजजनों ने दहेज सामग्री दी।
भास्कर संवाददाता | कसरावद
अखिल भारतीय सेन समाज संगठन नगर इकाई ने सेन महाराज की जयंती पर शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इसमें समाज के 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन से पहले मंडी प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा वापस मंडी पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में हुई। विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, मंडी अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव सहित समाजजनों ने नवयुगलों को दहेज की सामग्री के साथ आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति अध्यक्ष देवनारायण सेन ने बताया सामूहिक विवाह सम्मेलन का यह छठां वर्ष था। वर-वधुओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिया गया। दिलीप सेन, कपिल सेन, शंकर सेन, नानूराम महावीर, संजय सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे।
इधर, सेन जयंती पर निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा में समाजजन शामिल हुए।
महेश्वर | सेन जयंती पर समाजजनों ने शुक्रवार शाम 6 बजे भवानी माता चौक से शोभायात्रा निकाली। ढोल व बैंडबाजों पर समाज के युवा थिरकते हुए चल रहे थे। रथ पर सेनजी महाराज के चित्र को आकर्षक रूप से सजाया गया। शोभायात्रा जय स्तंभ चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, बाजार चौक, नर्मदा मार्ग होते हुए देर शाम नर्मदा घाट पहुंची। यहां आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। रामेश्वर सेन, रमेश सेन, राजेंद्र सेन, चंद्रकांत सेन, नानूराम सेन, लाला सेन, भूरू सेन, राहुल सेन, भोला सेन, कैलाश सेन आदि शामिल थे।