पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसी व फ्रीज मरम्मत का देंगे प्रशिक्षण

एसी व फ्रीज मरम्मत का देंगे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसी व फ्रीज मरम्मत का देंगे प्रशिक्षण

महेश्वर |
सबका साथ, सबका गांव व सबका विकास ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत शनिवार को चोंगावा, पिपल्या खुर्द व बारलाई में शिविर लगा।

जिला अग्रणी प्रबंधक एसके सिन्हा ने जनधन खाते व बैंकिंग की जानकारी दी। आरसेटी निर्देशक एसएम अहिरवार ने आरसेटी संस्थान की निशुल्क आवासीय ट्रेनिंग बारे में बताया। उन्होंने कहा आरसेटी खरगोन में 1 मई से एसी व फ्रीज मरम्मत, पुरुष सिलाई, मोटर रिवाइंडिंग व बाइक मरम्मत का प्रशिक्षण देगा। इच्छुक 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। एफएलसी काउंसलर डीआर वर्मा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और आरसेटी के रमेश वास्कले ने कैशलैस के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...