मिट्टी के सकोरे बांटे, छत पर पक्षियों के लिए रखेंगे पानी
महेश्वर | पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध कराने के लिए जलपात्र वितरित किए गए। महिष्मती आनंदम क्लब व श्री उमरावसिंह चेतना सामाजिक संगठन के तत्वावधान में रविवार सुबह 10 बजे जय स्तंभ चौराहे पर कार्यक्रम हुआ। एक प्याऊ व पक्षी दाना-पानी केंद्र का उद्घ़ाटन भी किया गया। डाॅ. चंद्रजीत सांवले व आशीष मेहता ने बताया गर्मी में पक्षी पानी की तलाश में भटकते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आंगन या छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र में पानी भर कर रखते हैं तो पक्षियों को पानी मिलने के साथ इस काम से स्वयं को भी संतुष्टि मिलेगी। सकोरे लेने पहुंचे लोगों ने घर के आंगन व छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की बात कही। हेमंत जैन, साहित्यकार हरीश दुबे, अशोक जैन, राजेंद्र यादव, आरके शर्मा, दिलीप पाटीदार, सत्यदेव बंदूकें आदि मौजूद थे।