सीएम से मिलेगा कहार मांझी समाज
कसरावद | वार्ड 3 में शनिवार रात कहार मांझी समाज संगठन की बैठक हुई। पदाधिकारियों व समाजजनों ने कहार मांझी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग रखी। रमेश वर्मा महेश्वर ने कहा 1950 से मांझी समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। लेकिन इस श्रेणी में समाज को शामिल नहीं करने से समाज में नाराजगी है। समाज का प्रतिनिधिमंडल इसको लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। लालाराम वर्मा, सडू वर्मा, मोहन वर्मा, नत्थूलाल वर्मा, रमेश सिन्हा, भीमसिंह वर्मा, मंगत वर्मा आदि ने विचार रखे।