इटावदी में किसान यात्रा का समापन
महेश्वर | किसान सम्मान यात्रा का समापन शनिवार शाम इटावदी में हुआ। विधायक राजकुमार मेव ने कहा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान किसानों की चिंता कर रहे हैं। कोई भी बैंक शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण नहीं देती है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। खेती को लाभ का धंधा व किसानों को सक्षम बनाने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। यात्रा प्रभारी सुरेंद्रसिंह जाट, गजराजसिंह पटेल, तुलसीराम चौधरी, जगदीश रोकड़े, जिला मंत्री रितेश रोकड़े, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह मंडलोई, महामंत्री डॉ. देवेंद्र पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि मनोज पाटीदार, महेश पाटीदार, चेतन महंत, दामोदरदास महाजन आदि मौजूद थे।