बाडी बिल्डिंग में शुभम द्वितीय
महेश्वर | मिस्टर संभाग चैंपियन ऑफ चैंपियन ओपन चैलेंज बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन गांधीनगर युवा संगठन ने शनिवार को खंडवा में किया। इंदौर, खरगोन, महेश्वर, बड़वानी, देवास आदि के बॉडी बिल्डर शामिल हुए। नगर के माय जिम एंड फिटनेस क्लब संचालक नितिनसिंह के नेतृत्व में शुभम साल्वी ने 75 किलो वर्ग में दूसरा स्थान पाया।