दसवीं में दो बार फेल हुआ तो महिदपुर के छात्र ने जहर खाया, मौत
महिदपुर | दसवीं में दो बार फेल होने पर महिदपुर के जीवन पिता प्रभु सोंदिया ने जहर खा लिया था। 3 दिन से उसका इलाज उज्जैन के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। जीवन महिदपुर के ही निजी स्कूल का छात्र था। परिजन ने बताया वह पिछले साल और इस बार भी फेल हो गया था।