महिदपुर | ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरालाल आंजना के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में चंद्रावती वाचनालय हॉल में मनाई गई। अध्यक्षता जनपद सदस्य मोहनसिंह पंवार ने की। कार्यक्रम के शुरूआत में ब्लाॅक अध्यक्ष आंजना एवं पंवार ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस महामंत्री अनिल आंचलिया ने संचालन करते हुए कहा राजीव ने सत्ता का विकेंद्रीयकरण कर पंचायती राज की स्थापना की। आभार कांग्रेस नेता बलवंत राठौर ने माना। जानकारी ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता अशोक बुरड़ ने दी। इसी प्रकार झुटावद मंडलम ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष पूर्व सरपंच शिव सोलंकी ने की। मुख्य अतिथि पंचायती राज के जिला संयोजक कमल किशोर त्रिवेदी थे। विशेष अतिथि कुलदीपसिंह सगवाली, सुमेरसिंह, दिलीप सेन, जान मोहम्मद, प्रभुलाल जायसवाल, बाबूसिंह तंवर, राधेश्याम सोलंकी, संजय शर्मा, प्रकाश भंवर, नंदराम टेलर आदि ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आभार दिलीप सेन ने माना।