पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विरोध करने का अधिकार सभी को, तरीका गलत नहीं होना चाहिए

विरोध करने का अधिकार सभी को, तरीका गलत नहीं होना चाहिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर चल रहे क्षेत्र में 1 से 10 जून तक होने वाले किसान आंदोलन व आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर सोमवार को जनपद सभा हाॅल में जनसंवाद के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर ने बताया विरोध करने की अधिकार सभी को है। लेकिन तरीका गलत नहीं होना चाहिए। कुछ ऐसा कार्य न हो की गैरकानूनी हो। किसानों या किसी को कोई समस्या हो तो मिलकर सुलझाया जा सकता है। वहीं कोई भी गलत कार्य न हो मिलकर सभी ऐसा प्रयास करे। असामाजिक तत्व असामाजिक होते है। उन्हें किसी से कोई लेना देना नहीं होता। ऐसे तत्वों पर निगाह रखें। सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज पर सावधानी बरते व हमें भी बताए। सोशल मीडिया द्वारा अधिकांश: फैलाई जा रही अफवाहों व भ्रांतियों से हमें दूर रहना चाहिए। बैठक में विधायक बहादुरसिंह चौहान ने बताया 1 से 10 जून तक किसान हड़ताल की घोषणा की गई है। पूर्व में मालवा क्षेत्र में हुए आंदोलनों से तहसील में किसी प्रकार की कोई अशांति नहीं हुई है। वहीं क्षेत्रवासियों को असामाजिक तत्वों से सावधान व सक्रिय रहने की आवश्यकता है। सदस्यों ने इस संबंध में अपने सुझाव दिए।

अतिक्रमण से परेशान रहवासियों ने बताई समस्या

अतिक्रमण से रहवासी कितने परेशान हो गए है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जनसंवाद बैठक के दौरान एसपी अतुलकर के सामने कई बार अतिक्रमण व उससे होने वाले मार्ग अवरूद्ध होने का जिक्र हुआ। खासकर महिदपुर रोड नाके नारायणा रोड चौराहे पर मौजूदा अतिक्रमण से प्रतिदिन लगने वाले जाम से रहवासियों को होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी की आवश्यकता है। ताकि नगर की यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिया जा सके। वही अतिक्रमण हटाने के बाद विस्थापित करने की बात भी हुई। साथ ही रहवासियों ने नगर में हो रही चोरी की वारदातों, महिलाओं पर हो रहे हमले की घटना को लेकर सवाल जवाब किए। नवयुवकों द्वारा वाहनों में प्रेशर वाले हार्न व एलईडी लाईट का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका सीधा असर सामने से आने वाले वाहन चालकों की आंखों पर पड़ता है। इससे हादसे का खतरा भी अधिक रहता है। ग्राम की भादवा की नाबालिग के दुष्कर्म का आरोपी को शीघ्र पकड़ने की बात कहीं। साथ ही झारड़ा पंचायत सरपंच व सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं करने का कारण पूछा। क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, सट्टा आदि को पूर्णत: बंद करने की मांग की गई। इसी प्रकार मोतीबाजार में स्थित पुलिस चौकी पुन: शुरू करने की मांग की। वही क्षेत्र में पुलिस को स्थानीय स्तर पर होने वाली स्टाफ की समस्या व पुलिस कालोनी के सुधार व निर्माण की मांग की। एसपी अतुलकर ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए उनके द्वारा की जा रही कार्रवाइयों व समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। एडीशनल एसपी जगदीश , एसडीएम जगदीश गोमे, एसडीओपी धर्मराज सूर्यवंशी, जनपद सीईओ राजू मेड़ा, टीआई कुलवंत जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष कय्यूम नागौरी, मंडी अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, शहरकाजी मसउद अली, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, मीडियाकर्मी सहित सदस्य मौजूद थे।

जनपद हॉल में आयोजित जनसंवाद में चर्चा करते उज्जैन एसपी अतुलकर।

खबरें और भी हैं...