पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभद्रता के मामले में एसआई व कांस्टेबल के खिलाफ गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

अभद्रता के मामले में एसआई व कांस्टेबल के खिलाफ गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर | वाहन चैकिंग के दौरान आमजनों से अभद्रता करने के मामले में एसआई व आरक्षक के खिलाफ गृहमंत्री ने जांच के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस के थाने के बाहर प्रतिदिन रोड पर वाहनों की चेंकिंग की जा रही है। जिसमें एसआई डीके भोंडवे और कांस्टेबल गुरमीतसिंह द्वारा वाहन चालकों व मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की जा रही है। जिसकाे लेकर उज्जैन में बुधवार को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्रसिंह ठाकुर से प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। जिस पर गृहमंत्री ठाकुर ने उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर को जांच के आदेश दिए। गृहमंत्री ने कहा कि आमजन और मीडिया से दुर्व्यवहार करना गलत है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...