पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेम से रहने वाला व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है

प्रेम से रहने वाला व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर रोड | प्रेम से रहने वाला तथा मीठे वचन बोलने वाला व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। भगवान कृष्ण की इस कथा में उक्त बातों का बड़ा महत्व है। यह बात बालाजी हनुमान मंदिर में प्रथम दिन की कथा में पं.दीपक उपाध्याय लसुडिया मंसूर ने कही। कथा प्रारंभ के पूर्व ग्राम रोहलखुर्द से गंगाजल कलश यात्रा निकाली। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। कथा का समापन 22 मई को महाआरती व प्रसादी के साथ होगा। भागवत महायज्ञ समिति हनुमान मंदिर डेलनपुर के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया मंदिर प्रांगण पर पंचकुंडात्मक श्रीराम मारूति महायज्ञ का आयोजन 18 मई से शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...