डाॅ. परुलेकर की कांग्रेस में वापसी से हर्ष
महिदपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा पूर्व विधायक डाॅ. कल्पना परुलेकर का कांग्रेस से निलंबन समाप्त कर पुनः कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। जिस पर स्थानीय बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर पटाखे भी छोड़े। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आंजना, जिला कांग्रेस महामंत्री अनिल आंचलिया, ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी अशोक पाठक, ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता अशोक बुरड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।