शिक्षक समस्या निराकरण शिविर 18 मई को
शिक्षक समस्या निराकरण शिविर 18 मई को
महिदपुर | शासकीय यशवंत उत्कृष्ट उमा विद्यालय में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें विकासखंड में शामिल 6 संकुलों के प्राचार्य शिक्षकों की शिक्षण एवं कार्यालयीन समस्याओं का निवारण करेंगे। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य शंकरलाल चौहान ने सभी संकुलों के समस्त शिक्षकों से अपनी समस्या के निराकरण हेतु विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में भाग लेने का अनुरोध किया। जानकारी विजय भाटी ने दी।