समर्थन मूल्य पर हुई 4 लाख 95 हजार क्विंटल की खरीदी
क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर 4 लाख 95 हजार क्विंटल गेहूं की उपज खरीदी समर्थन मूल्य पर हुई है। जो गत वर्ष की तुलना में 1 लाख 79 हजार कम हुई है। गत वर्ष 11 केंद्र पर करीब 6 लाख 75 हजार 200 क्विंटल की खरीदी हुई थी।
सहायक आपूर्ति अधिकारी सुनिल वर्मा ने बताया कि तहसील में समर्थन मूल्य पर खरीदी के 11 उपार्जन केंद्र थे। जहां पर दो माह में 4 लाख 95 हजार 975 की उपज खरीदी हुई है। सबसे ज्यादा झारड़ा केंद्र पर 88 हजार 875 क्विंटल की खरीदी हुई। इसी प्रकार गोगापुर में 71 हजार 785, भीमाखेड़ा में 58 हजार 626, चीतावद 56 हजार 312, गोगाखेड़ा 48 हजार 970, रणायरापीर 48 हजार 729, झुटावद 43 हजार 437, कासौन 28 हजार 917, बैजनाथ 27 हजार 572, खेड़ाखजुरिया 13 हजार 881, घोसला 9 हजार 382 क्विंटल की खरीदी हुई।