कोर्ट परिसर में आरक्षकों से मारपीट, आरोपी को जेल भेजा
कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति ने पुलिस आरक्षकों से अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन मारपीट की। जिसे न्यायाधीश ने जेल भेजा। एसआई दीपक भोंडे ने बताया सोमवार को बनेसिंह उर्फ वीरेंद्र पिता मोहनसिंह निवासी लखमाखेड़ी भरण पोषण के मामले में कोर्ट आया था। जहां पर पेशी पर बुलाने के दौरान बनेसिंह ने पुलिस के खिलाफ अशब्द बोलते हुए आरक्षक दिनेश पटेल व भेरूलाल के साथ विवाद कर अभद्रता की। वहीं बाद में मारपीट भी करने लगा। इसमें आरक्षक की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने मामले में बनेसिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व पुलिस से अभद्रता की धारा में प्रकरण दर्ज न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजा गया।
कोर्ट परिसर में आरक्षक से मारपीट करता आरोपी।