पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदला मौसम, हजारों क्विंटल खुले में रखी उपज

बदला मौसम, हजारों क्विंटल खुले में रखी उपज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आक्याधागा केंद्र पर पड़ी हजारों क्विंटल रखी बोरियां व आसमान में छाए बादल।

भास्कर संवाददाता | महिदपुर

नगर में मंगलवार को दिनभर धूप छांव का दौर चलता रहा, लेकिन गर्मी व तपन फिर भी वैसी ही बनी रही। इस दौरान घने बादल छाने से बारिश जैसा मौसम बना। वहीं रहवासी गर्मी से बेहाल दिखे। इससे बचाव के लिए रहवासियों ने कुलर, पंखे, एसी आदि का सहारा लिया। यहां तक की गर्म हवाओं से बचने के लिए बाइक चालक पैर से सिर तक पंछे लपेटकर निकलते है। साेमवार रात 8 बजे तेज आंधी चली। इससे अंचल के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। तहसील कार्यालय में भी सूखा पेड़ गिर गया।

हितग्राहियों की बढ़ी चिंता

नगर में पीएम आवास के अंतर्गत अधिकांश हितग्राहियों द्वारा मकान निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। ऐसे में बादल छाने व आंधी आने से हितग्राहियों को बारिश की चिंता भी सता रही है। जिससे निर्माण कार्य प्रभावित न हो। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य के खरीदी केंद्रों पर हजारों क्विंटल उपज खुले में रखा हुआ है। जिसको लेकर अधिकारियों में बेमौसम बारिश को लेकर चिंता बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...