पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारड़ा कटन बड़ौद पहुंच टू लेन मार्ग में एक साइड का काम हुआ पूरा

झारड़ा कटन बड़ौद पहुंच टू लेन मार्ग में एक साइड का काम हुआ पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमेंट-कांक्रीट टू लेन सड़क का निर्माण करते मजदूर।

भास्कर संवाददाता | महिदपुर

झारड़ा कटन से बड़ौद(अागर) को जोड़ने वाले टू लेन सड़क का कार्य प्रगति पर है। एक साइड का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। 34 किमी सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद यह मार्ग स्टेट हाइवे 41 से मिल जाएगा। इससे आगर, शाजापुर, झालावाड़, कोटा की ओर निकलने वाले वाहन चालकों के लिए सुलभ आवागमन के साथ समय व इंधन की बचत होगी। सड़क मार्ग विधायक बहादुरसिंह चौहान के प्रयास से स्वीकृत हुआ है। इसका निर्माण धोलपुर(राजस्थान) की कंपनी के नरेंद्र शर्मा व टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। ग्रामीण सड़क परियोजना के सहायक प्रबंधक व्हाय.एन. श्रीवास्तव ने बताया प्रदेश की पहली सीमेंट कांक्रीट टू लेन सड़क बनाई जा रही है। इसका निर्माण ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है।

ग्राम पाडल्या में निर्मित एक साइड की सड़क।

गर्मी से हो रही परेशानी

सड़क निर्माण सीमेंट-कांक्रीट होने से भीषण गर्मी के कारण रात में निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई बार अधिक गर्मी होने से रात में पानी का तापमान भी कम करने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। वहीं अब तक सड़क निर्माण झारड़ा से आजमाबाद फंटे तक एक साइड तथा मकला फंटे इंदौख तक एक ओर की साइइ बन चुकी है। सहायक प्रबंधक श्रीवास्तव ने बताया शीघ्र ही दूसरी ओर की साइड का निर्माण शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...