क्षेत्र के तीन गांवों में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दो हाईस्कूल व एक हायर सेकंंडरी विद्यालय की सुविधा मिलने वाली है। जिसमें ग्राम सेमल्या व ग्राम बनबना के माध्यमिक स्कूल से हाईस्कूल तक का अध्ययन कराने की स्वीकृति हो चुकी है। इसी प्रकार ग्राम कासौन के हाई स्कूल से हायर सेकंडरी तक की शिक्षा भी गांव में ही होगी। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को हाईस्कूल व हायर सेकंडरी विद्यालय की सुविधा मिलने से गांव में ही उच्च शिक्षा मिलेगी। साथ ही समय और की बचत होगी। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से दो माध्यमिक विद्यालय व हाईस्कूल के उन्नयन की मांग कई वर्षों की जा रही है। इसको लेकर विधायक बहादुरसिंह चौहान के प्रयास से इन स्कूलों के उन्नयन हुआ है। इस उपलब्धी पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पदमसिंह पटेल, झारड़ा मंडल अध्यक्ष तेजुसिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष महेश जोशी, महेश व्यास, महामंत्री टीकमसिंह पंवार, शिवसिंह तारोट, शिवनारायण सूर्यवंशी, रामगोपाल जोशी, मानसिंह बोड़ाना, जिला जनपद सदस्य किशोर शर्मा आदि ने हर्ष जताया। जानकारी ओम सोनी ने दी।