महिदपुर | भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा ग्राम जगोटी पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं। गांव में जल-संकट को देखते हुए क्षेत्र में नलकूप खनन का कार्य जारी है। साथ ही फसल बीमा एवं राहत राशि दिलाने का कार्य म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है। बिल्केश्वर महादेव पर भी लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की।
जिला पंचायत सदस्य प्रताप आर्य, किशोर शर्मा, मंडी अध्यक्ष कैलाशपुरी गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष नारायणसिंह, उपाध्यक्ष लोकेश अंडेरिया, युवा मोर्चा नेता विजय सारड़ा सहित क्षेत्रिय मंच पर ग्राम की सरपंच संतोष बंबोलिया, अनिता चौहान, किसान नेता भेरूसिंह आंजना, नगजी पटेल, राजेश आंजना, हाकम आंजना, इश्वरसिंह, कनिराम यादव आदि ने अतिथियों का साफा बांधकर सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष पदमसिंह पटेल, मुकेश बाहेती, मनोज बजाज, राधेश्याम सोलंकी, जगदीश पंवार, संजय अगाल, जितु शर्मा, दशरथसिंह, हाकम आंजना, राहुल आंजना, कचरू टेलर कार्यकर्ताओं के साथ विकास यात्रा के तहत गांव में भ्रमण कर रहे है। संचालन मंडल अध्यक्ष पदमसिंह पटेल ने किया। आभार जगदीश पंवार ने माना। जानकारी संजय अगाल ने दी।