पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमच से दिल्ली तक न्याय यात्रा नागदा पहुंची

नीमच से दिल्ली तक न्याय यात्रा नागदा पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | आमजन तो ठीक है, अब न्यायाधीश को भी न्याय पाने के लिए आंदोलन की राह अपनाना पड़ रही है। नियमानुसार न्यायाधीश को 20 साल से ज्यादा या 50 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति दी जाती है। लेकिन अनियमितता उजागर करने पर मुझे 10 साल में ही जबरन सेवानिवृत्त कर दिया गया है। इसी मनमानी के खिलाफ न्याय पाने के लिए न्याय यात्रा लेकर निकला हूं। यह बात सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. श्रीवास ने बाइक से नीमच से दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान महिदपुर बायपास पर मीडिया से कही। श्रीवास 22 मई को दिल्ली पहुंचेंगे। वे वहां नेशनल बार कौंसिंल के प्रेसिडेंट से न्याय दिलाने की बात कहेंगे।

अगस्त 2017 में ही श्रीवास को निलंबित कर दिया था, तब उन्होंने साइकिल से न्याय यात्रा निकाली थी।

खबरें और भी हैं...