महिदपुर रोड | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा अनूठी पहल पश्चिमी मध्य प्रदेश के 14 जिलों में कार्यरत बैंक की सभी 406 शाखाओं द्वारा ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रत्येक शाखा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 ऐसे ऋणियों का सम्मान किया। बैंक अध्यक्ष ए.बी. विजय कुमार ने बताया ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना और जागरूकता उत्पन्न करना है।