बीती रात को गश्त से लौट रही पुलिस मोबाइल को मारुती वैन के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार एसआई राहुल रावत, आरक्षक धर्मेंद्र पहाडीया, भगवानसिंह को चोट आई। वहीं मारुती चालक कालूखेड़ा निवासी राहुल मालवीय को भी चोट आई। दुर्घटना में पुलिस मोबाइल का पिछला हिस्सा व मारुती दोनों क्षतिग्रस्त हुए। मामले में पुलिस ने मारुती चालक राहुल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।