शासकीय चिकित्सालय में भीषण गर्मी में मरीज व परिजनों को शीतल पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। परिसर में लगा हैंडपंप पिछले 4 महीनों से बंद पड़ा है। ठंडे पानी के लिए लगा वाटर कूलर भी करीब एक माह से बंद है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में लगा हैंडपंप पिछले चार माह से जल स्तर गिरने से बंद पड़ा है। परिसर में प्याऊ बनी है, लेकिन गर्मी में दोपहर तक प्याऊ के ऊपर बनी टंकी में पानी उबलने लगता है। जो देर रात तक भी गर्म रहता है। इधर, महिला वार्ड में लगा वाटर कूलर भी करीब एक माह से बंद पड़ा है। ऐसे में मरीज व उनके साथ आए परिजनों को मजबूरी में ऐसे गर्म पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। या फिर अस्पताल परिसर के बाहर होटलों व टंकी का गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। इसको लेकर किसी भी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रहवासियों ने जवाबदारों से शीतल पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
अस्पताल परिसर में सूखा पड़ा हैंडपंप।