पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने सीखी तैराकी

खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने सीखी तैराकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर | मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से चल रहा है। जिसका समापन 31 मई को होगा। शिविर में अलग अलग स्थानों पर कबड्डी, योग कराटे, कुश्ती, तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें बडी संख्या में बच्चे भाग ले रहे है। प्रशिक्षण के बाद मध्यप्रदेश शासन खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं खेल किट वितरित किया जाएगा। महेश जोशी, सुरेशसिंह भाटी, उषा जोशी, गिरधारीलाल उथरा, पल्लवी जोशी सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहा है। कैलाश जोशी, बलराम बैरागी, शरद परमार, ऋषभ जैन आदि सेवा देकर बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे है। जानकारी महेश जोशी ने दी।

खबरें और भी हैं...