महिदपुर | कर्नाटक के नतीजों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रणजीत चौक पर ढोल ढमाकों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार पर मिठाई बांटकर पटाखे भी छोड़े। इसके बाद ढोल-ढमाकों के साथ स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं व विधायक बहादुरसिंह चौहान ने कर्नाटक जीत का हर्ष जताते हुए बिहार खनीज मंत्री विनोदसिंह मीन के आगमन पर स्वागत किया गया। जानकारी ओम सोनी ने दी।