कर्नाटक चुनाव में जीत पर हर्ष
महिदपुर | कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की तिकड़म पर जनतंत्र के प्रहरियों का कड़ा विरोध दर्ज कराकर विधान सभा में जनतंत्र की जीत हुई। कांग्रेस के नेतृत्व में विषम परिस्थितियों में सुझबूझ वाले निर्णय से कांग्रेसजन हर्ष जताया। म.प्र. कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक नवलखा, विनोद धाड़ीवाल, वरिष्ठ अभिभाषक महेश निर्वाणी, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रीता बड़गुर्जर, कासम भाई बोहरा, विजय ओस्तवाल, सुरेश अग्रवाल, मोतीराम चौधरी, भैरूलाल पांचाल, रमेशचंद्र परमार, गणपतलाल बागमर, बापु नेता, रतन मालवीय, फारूक रंगरेज, बदरुद्दीन कुरैशी आदि ने हर्ष जताया।