पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो युवकों ने घर पर आकर महिला के साथ की मारपीट

दो युवकों ने घर पर आकर महिला के साथ की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घौंसला | अनाज मंडी के पीछे राहुल गुजराती के घर पर महिला के साथ मारपीट की। आरोपी को राघवी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला शनिवार रात 10.30 बजे का है। घर के लोग सब बाहर गए थे। तभी गोगाखेड़ा निवासी श्यामलाल पिता मोतीलाला और उसका दोस्त विशाल पिता मोड़सिंह आंजना घर पहुंचे और कहने लगे की कहां है तुम्हारा लड़का राहुल। वो मेरी बहन से तलाक लेना चाहता। साले को जान से मार दुंगा और अपशब्द कहने लगे। तभी घर पर मानाबाई ने कहा गालियां मत दो और बैठकर बात करते हैं। इतने में दोनों युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रहवासियों ने डायल 100 पर फोन लगाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। राघवी पुलिस ने मानाबाई को महिदपुर मेडिकल के लिए भेजा। निजी डाक्टर ने जांचकर हालत सीरियस बताते हुए उज्जैन रैफर किया। हालत नाजुक देखते हुए परिवार के लोगों ने उज्जैन हास्पिटल में भर्ती कराया। आईसीयू में उपचार चल रहा है। राघवी पुलिस ने बताया दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। धारा 323, 294, 506, 34 पर प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...