तहसील परिसर में आमजनों की सुविधा के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जबकि निर्माण कार्य शुरू हुए 1 वर्ष से अधिक समय हो गया है। लेकिन वर्तमान तक केवल भवन का ढांचा ही तैयार हो पाया है। जिस पर छबाई, प्लास्टर होना बाकी है। काफी समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य से अंचल आने वाले ग्रामीणों व लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं तहसील कार्यालय के आसपास सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में रहवासियों को सुलभ कॉम्प्लेक्स की जरुरत और अधिक है।
वर्तमान में निर्माणाधीन भवन ग्रामीणों को छांव में सुस्ताने और आराम फरमाने के काम आ रहा है। जहां पर ग्रामीण को दिन की दोपहरी में छांव देने का कार्य कर रहा है। इतना ही निर्माण के दौरान उपयोग की सामाग्री का मटेरियल भी तहसील परिसर में जमा है। जिससे रहवासियों को असुविधा हो रही है। रहवासियों ने जिम्मेदारों से जल्द ही निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने की मांग की।