क्षेत्र मे गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। सुबह से ही धूप झुलसाने लग जाती है। दिन का तापमान भी लगभग 40 के पार पहुंच चुका है। इससे रहवासियों को तपन व उमस वाली गर्मी से बेहाल हो गए। साथ ही गर्म हवाओं के चलने से लू का खतरा भी बढ़ गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर, एसी का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं गली-मोहल्लों में तो दोपहर के समय सड़काें पर सन्नाटा पसर जाता है। रहवासी ऐसी गर्मी में बाहर निकलने से बचते है। निकलते भी है तो अपने शरीर को पूरा ढंककर निकल रहे है। बढ़ती गर्मी से लोगों में बीमारियां का खतरा भी बढ़ने लगा है।
लू से बचने के लिए गमछा लपेटकर जाते राहगीर।