ग्रीन नेट हटवा रहे उपयंत्री से मारपीट
महिदपुर | नगर में गर्मी व धूप से बचाव के लिए लगाई गई ग्रीन नेट नगर पालिका कर्मचारी व बिजली कंपनी की टीम ने हटाई। स्वास्थ्य निरीक्षक उमेश दावरे ने बताया नेट के कारण बिजली के फाल्ट होने की शिकायतें आ रही थी। ऐसे में नपा व बिजली कंपनी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नेट हटाई गई। इस दौरान बिजली कंपनी के उपयंत्री सोनू कुल्मी के साथ गांधी मार्ग पर इरफान, सादिक, जावेद ने विवाद करते हुए मारपीट की। टीआई कुलवंत जोशी ने बताया उपयंत्री कुल्मी की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया।