पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास योजना में सरपंच पर लगाया रुपए लेने का आरोप

आवास योजना में सरपंच पर लगाया रुपए लेने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत रणायरापीर के ग्रामीणों ने सरपंच पर प्रधानमंत्री आवास योजना में रुपए लेने की शिकायत की है। जिसके लिए 27 ग्रामीणों ने बकायदा शपथ पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग शुक्रवार को जनपद पंचायत सीईओ से की।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रणायरापीर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरपंच कालूराम जाटव ने ग्रामीणों से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 5 से 20 हजार रुपए तक ले लिए। इनमें कई ग्रामीण तो ऐसे है जिनका नाम आवास योजना की सूची में नहीं है। उसमें भी आगामी समय में स्वीकृत कराने का आश्वासन दे रहे है।

ग्राम के रूगनाथ पिता रतनलाल, हिंदू पिता शंभूजी ने बताया कि आवास योजना में हमारा नाम नहीं है। लेकिन सरपंच ने 8 दिन में राशि स्वीकृत करा कर रुपए दिलाने के नाम पर हमसे रुपए ले लिए। इसी प्रकार करीब 27 ग्रामीणों से सरपंच ने आवास योजना के नाम पर 5 से 20 हजार रुपए तक ले लिए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ के बैंक खातों में राशि के 25 हजार रुपए आए। उसमें से 20 हजार सरपंच ने योजना में खर्च के नाम पर हमसे ले लिए। अब ऐसे में मकान का काम कैसे आगे बढ़ाए। शुक्रवार को सभी पीड़ित ग्रामीण एकमत होकर जनपद पंचायत पहुंचे। जहां पर सीईओ राजू मेड़ा को 27 ग्रामीणों ने अपने अपने नाम से शपथ पत्र देते हुए शिकायत की। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग भी की।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 164 नाम सूची में है। जिसमें से 66 आवास स्वीकृत हो चुके है।

जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर शपथ पत्र लेकर खड़े ग्रामीण।

पंचायत चुनाव में विपक्ष में रहे लोग मुझे फंसा कर ग्रामीणों को भड़काते हुए झूठी शिकायत कर मुझे परेशान कर रहे है। मेरे द्वारा कभी किसी से रुपए की मांग नहीं की गई। वही मैने भी शुक्रवार को पत्र के माध्यम से कलेक्टर महोदय को स्थिति से अवगत कराया गया। कालूराम जाटव, सरपंच, ग्राम पंचायत, रणायरापीर

सचिव, सहायक सचिव पर हो चुकी है कार्रवाई

ग्राम रणायरापीर के सचिव, सहायक सचिव पर लोकायुक्त की कार्रवाई हो चुकी है। ग्राम के ओंकारलाल पिता बापूसिंह आंजना की पट्टे की जमीन बेटों के नाम हस्तांतरित करने लिए सचिव महेश दीक्षित, सहायक सचिव गोपाल विश्वकर्मा ने 9 हजार रुपए की मांग की थी। जिसमें शिकायत के बाद 8 मई को लोकायुक्त टीम ने सहायक सचिव विश्वकर्मा को रंगेहाथों पकड़ा था। वही सचिव दीक्षित मौका देख कर फरार हो गए थे।

ब्याज पर लाकर रुपए दिए

सरपंच ने रुपयों के लालच में विधवा महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। ग्राम की पेपा बाई पति सेवाराम ने बताया कि सरपंच ने दो वर्ष पहले पट्टे की जमीन दिलाने के नाम पर 10 हजार व दो माह पहले आवास दिलाने के नाम पर 8 हजार रुपए मांगे थे। यह राशि ब्याज से लाकर सरपंच को दी थी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इसी प्रकार गंगा बाई पति रतन लाल ने बताया कि आवास योजना में 25 हजार रुपए आए थे। जिसमें से 20 हजार रुपए पट्टे व आवास दिलाने के नाम पर ले लिए। शेष राशि आगे आएगी ऐसा आश्वासन दे रहे है।

पेपाबाई

ग्राम पंचायत पहुंच कर आज सुबह सभी हितग्राहियों से मुलाकात की थी। जिसमें सभी ने सरपंच पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। 27 लोगों ने शपथ पत्र देकर शिकायत की है। जिसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे। राजू मेड़ा, सीईओ, जनपद पंचायत, महिदपुर

खबरें और भी हैं...