महिदपुर | प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडेय ने चलो पंचायत अभियान के अंतर्गत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत की स्पेशल 11 समितियों की सूची भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन को दिल्ली में सौंपी। 14 मई को मध्यप्रदेश के 22 हजार 816 स्थानों में एक साथ चलो पंचायत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें से 4 स्थानों पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उपस्थित हुए। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह सहित उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के मंत्रीगण सहित उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं 19 राज्यों के युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, भाजपा मप्र के सभी वरिष्ठ जन शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष महाजन ने चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि मेरे दीनदयाल नाम से मप्र ने 30 लाख युवाओं को जोड़ने का कार्य किया। जानकारी चलो पंचायत अभियान के जिला प्रभारी निरंजन मेहता ने दी।