प्रीत हरपाल ने मनोलिया मेले में अपनी गायकी की धूम मचाई
माहिलपुर ब्लॉक के गांव मनोलिया में बाबे मानें शाह धर्मशाला प्रबंधन कमेटी, गांव पंचायत गांववासियों और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से धार्मिक स्थल बाबा मानें शाह की याद में बैसाखी के उपलक्ष्य पर 48वें सलाना सभ्याचारक मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में गायकों, कमेडियन और मिम्रकी कर कलाकारों ने श्रोताओं का मनोरंजन किया। हशमत सुलताना की जोड़ी ने ‘इश्क आखदा है तेरा कुछ रहन नही देना’ गाकर श्रोताओं का मन जीत लिया। कॉमेडियन संदीप अत्री ने अपनी कॉमेडी से यहां लोगो को हंसने पर मजबूर किया वही मिम्रकी कलाकार दीपक ने मिम्रकी स्किट पेश की गुरबिंदर बराड़ और मनजीत गिल की जोड़ी ने दोगने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। अंत में मशहूर गायक प्रीत हरपाल ने अपने गानों से पंडाल में बैठे लोगों को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। मेला प्रबंधक कमेटी द्वारा दीपक बाली को सभ्याचारक, गुरदीप सिंह सुर सरताज, बलजिंदर मान पंजाबी सहत्य, प्रीतइंदर सिंह, अमरिंदर सिंह सिंधू और करमजीत सिंह लोगड़ दोनों फूटबॉल में विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सालाना बैसाखी मेले में हरविंदर सिंह नागरा, जोगिंदर सिंह कूनर, गुरमिंदर सिंह केन्डोवाल को हलका विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने सफल आयोजन करवाने में सहायता करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दीपक बाली ने अपने संबोधन में कहा कि मेले से ही सभ्याचार सांझ को जीवित रखा जा सकता है। उन्होंने मेला प्रबंधकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भेंट की। इस दौरान सरपंच बलबिंदर कुमार, विक्की अग्निहोत्री, तारा चंद, रविन्द्र कूनर, वरिंदरजीत सिंह, गुरदीप सिंह मनोलिया, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह नंबरदार, वरिंदर मोहन, दलवीर सिंह, डॉ. गुरमेल सिंह, डॉ. गुरमुख भाटिया, खुशवंत सिंह, कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह, सरबजीत सिंह, अमरजीत सिंह संधू, दर्शन सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमेल सिंह खुत्तन, देवराज, बोबी कंडा, बलजीत सिंह व श्रद्धालु उपस्थित थे।
सभ्याचारक मेला
विशेष उपलब्धियां हासिल करने के लिए गुरुदीप सिंह, दीपक बाली और अमरिंदर संधू को किया गया सम्मानित
गुरदीप सिंह को सम्मानित करते प्रबंधक कमेटी। (दाएं) मेले के दौरान अपनी प्रस्तुति देते पंजाब के प्रसिद्ध गायक प्रीत हरपाल। -भास्कर